अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) की ओर से 16 सितंबर को देहरादून में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में ग्राफिक एरा अस्पताल के सहयोग से रक्तदान किया जाएगा।

रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे यूपीसीएल कार्यालय परिसर, 18-ईसी रोड, देहरादून में शुरू होगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। यूपीसीएल ने इच्छुक लोगों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की है।
शिविर से संबंधित जानकारी के लिए संपर्क नंबर 7895655166 पर संपर्क किया जा सकता है।



