एक लापता, किशोर घायल
हरिद्वार के परिवार पर टूटा कहर
एसडीआरएफ ने दुर्गम खाई में घंटों चलाया रेस्क्यू अभियान
अविकल उत्तराखंड
देवप्रयाग/देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर पहाड़ी सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। पौड़ी जनपद के देवप्रयाग क्षेत्र में डंपिंग जोन के समीप शुक्रवार को एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया। वाहन में सवार एक अन्य व्यक्ति का देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका और उसकी तलाश में एसडीआरएफ, पुलिस तथा स्थानीय प्रशासन का संयुक्त खोज अभियान जारी रहा।
जानकारी के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की श्रीनगर पोस्ट से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में टीम अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची। गहरी खाई और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। जांच में सामने आया कि बोलेरो में कुल सात लोग सवार थे।

देवप्रयाग क्षेत्र में पौड़ी की ओर डंपिंग जोन के समीप एक बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिरे वाहन में घायल की पहचान अरमान (16 वर्ष), पुत्र अफजाल, निवासी रायपुर जीतपुर, हरिद्वार के रूप में हुई।
रेस्क्यू अभियान के दौरान वाहन में सवार 6 व्यक्तियों के शव बरामद किए गए। जिनमे से 2 व्यक्तियों के शव खाई से निकल दिए गए हैं, रेस्क्यू कार्य जारी है।
मृतकों की पहचान निम्नानुसार हुई—
- अफजाल पुत्र अकबर सूफी (49 वर्ष)
- गुफरान पुत्र अकबर (34 वर्ष)
- सब्बू पत्नी अफजाल (40 वर्ष)
- अनामिया पुत्री अफजाल (03 वर्ष)
- अमन पुत्र अफजाल (14 वर्ष)
- अरमान पुत्र अफजल 20 वर्ष




