महाविद्यालय को मिला सक्रिय और सराहनीय सेवा का प्रमाणपत्र
अविकल उत्तराखंड
नरेन्द्रनगर।। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर, टिहरी गढ़वाल में भारत बौद्धिक राष्ट्रीय परीक्षा 2026 के प्रतिभागी छात्र छात्राओं को प्राचार्य प्रो प्रणीता नंद ने प्रमाण पत्र प्रदान किए ।
प्रो प्रणीता नंद ने कहा कि यह परीक्षा भारतीय ज्ञान परम्परा की विरासत से छात्र छात्राओं को जोड़ती है और प्रतियोगी परीक्षाओं के संदर्भ में भी महत्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान एवं दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को भारत बौद्धिक परीक्षा 2026 का आयोजन देश के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर द्वारा भी प्रतिभागिता की गई थी। महाविद्यालय द्वारा परीक्षा में सक्रिय सहयोग तथा सराहनीय समर्थन के लिए विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान की राष्ट्रीय समितिद्वारामहाविद्यालय को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया है। यह प्रमाण पत्र प्राचार्य प्रोफेसर प्रणीता नंद ने कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं समस्त कॉलेज स्टाफ की तरफ से ग्रहण किया।
परीक्षा के नोडल अधिकारी डॉ जितेंद्र नौटियाल ने बताया कि
परीक्षा को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए प्राचार्य के मार्गदर्शन में तीन समितियों – पंजीकरण समिति,परीक्षा समिति और मूल्यांकन समिति का गठन किया गया था, जिसमें जिसमें डॉ राजपाल सिंह रावत, डॉउमेश चंद्र मैठाणी,डॉ नताशा, डॉ सुधा रानी, डॉ सुशील कुमार कगडियाल,डॉ विक्रम सिंह बर्त्वाल,डॉ ज्योति शैली, डॉ आराधना सक्सेना , डॉ रंजीता जौहरी, गणेश पांडेय , मुनेन्द्र कुमार और अजय पुंडीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नौटियाल ने बताया कि महाविद्यालय के 45 छात्र छात्राओं ने परीक्षा में प्रतिभाग किया जिनमें से सलोनी थपलियाल,अंकित पोखरियाल, मयंक पोखरियाल,अंबिका सेमवाल और स्वाति अरोरा ने शीर्ष पांच में स्थान प्राप्त किया। इन्हें पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रतिभागी छात्र छात्राएं और महाविद्यालय कार्मिक उपस्थित रहे।
परीक्षा संचालन और प्रमाण पत्रों के वितरण में सहयोग के लिए डॉक्टर नौटियाल ने सभी कॉलेज कार्मिकों का आभार प्रकट किया।

