चारधाम यात्रा -17 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

19 अप्रैल से शुरू होगी प्रसिद्ध चारधाम यात्रा

पहली बार गौचर-बदरीनाथ हेली शटल सेवा

केदारनाथ के लिए हेली टिकट बुकिंग शुरू

अविकल उत्तराखण्ड

देहरादून। उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा का काउंटडाउन शुरू हो गया है। 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा।

इसके बाद 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। इस वर्ष यात्रा में कई नई व्यवस्थाएं की गई हैं। पहली बार गौचर से बदरीनाथ तक हेली शटल सेवा शुरू की जा रही है।
इसके लिए गौचर और बदरीनाथ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्रशासन का कहना है कि यात्रा मार्ग, स्वास्थ्य सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

चारधाम यात्रा की तिथियां

19 अप्रैल : गंगोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
19 अप्रैल : यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे
22 अप्रैल : केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे
23 अप्रैल : बदरीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे

पिछले वर्षों में श्रद्धालुओं की संख्या

2023 : 56 लाख श्रद्धालु
2024 : 48 लाख श्रद्धालु
2025 : 51 लाख श्रद्धालु
2026 : रिकॉर्ड संख्या आने की संभावना

अब तक का पंजीकरण

16 अप्रैल 2026 शाम 5 बजे तक कुल पंजीकरण 17,87,658

गंगोत्री : 3,16,006
यमुनोत्री : ३,07,295
केदारनाथ : 6,19,959
बदरीनाथ : 5,27,227
हेमकुंड साहिब : 17,171

केदारनाथ हेली सेवा किराया (राउंड ट्रिप)
गुप्तकाशी – केदारनाथ : 12,762 रुपये
फाटा – केदारनाथ : 10,164 रुपये
सिरसी – केदारनाथ : 6,390 रुपये

इस बार चारधाम यात्रा में क्या नया

  • चारधाम यात्रा 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई नए फैसले किए गए हैं।
  • पहली बार बदरीनाथ के लिए हेली सेवा
    गौचर से बदरीनाथ तक हेलीकॉप्टर शटल सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए गौचर और बदरीनाथ में एयर ट्रैफिक कंट्रोल स्टेशन स्थापित किए जाएंगे।
  • कैरिंग कैपेसिटी समाप्त

सरकार ने धामों की कैरिंग कैपेसिटी की सीमा हटाने का फैसला किया है। अब श्रद्धालुओं की संख्या पर सीमा लागू नहीं रहेगी।
— मंदिर परिसर में मोबाइल पर प्रतिबंध
बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

  • पहले 20 दिन वीआईपी दर्शन नहीं
    चारधाम यात्रा के शुरुआती 20 दिनों तक वीआईपी दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
  • गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक
    मंदिर परिसर में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। हालांकि यदि कोई व्यक्ति लिखित रूप में सनातन धर्म में आस्था जताता है तो उसे दर्शन की अनुमति मिल सकती है।

स्वास्थ्य व्यवस्था

  • 13 हेल्थ स्क्रीनिंग प्वाइंट बनाए जा रहे हैं
  • 24 मेडिकल रिलीफ पोस्ट स्थापित किए जाएंगे
  • 100 स्थानों पर स्वास्थ्य मित्र तैनात होंगे
  • 552 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी
  • 228 विशेषज्ञ चिकित्सकों की भी तैनाती होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *