जौलजीबी मेले के शुभारंभ पर भड़के कांग्रेस विधायक हरीश धामी

मंच से माइक फेंक कर मारा, तोड़फोड़ और हाथापाई

कहा, गुंडई की तो उनसे बड़ा गुंडा कोई नहीं है

सीएम को धारचूला से चुनाव लड़ने की दी चुनौती

अविकल उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़। जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में मंच से संबोधन का अवसर नहीं मिलने पर धारचूला के कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने नाराजगी जताई। सीएम के जाने के बाद विधायक हरीश धामी ने जमकर भड़ास निकाली। और दर्शक दीर्घा से विरोध होने पर माइक भी फेंक कर मारा। और हाथापाई भी की। धामी और उनके समर्थकों ने मंच से पोडियम को भी गिराया। और प्रशासन को भी चेतावनी दी। धामी ने कहा कि गुंडई दिखाई तो उनसे बड़ा गुंडा कोई नहीं।।
जबकि उनके समर्थकों ने पंडाल में कुर्सियों को फेंकना शुरू कर दिया जिससे कार्यक्रम में व्यवधान पैदा हो गया।

मंच पर उनके समर्थकों ने नारेबाजी भी की ।
घटना से जुड़ा वीडियो वॉयरल होने से राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गयी।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सीधे चुनावी चुनौती देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री में दम है तो वह धारचूला विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर दिखाएं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी पार्टी अनुमति देती है तो वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चुनाव क्षेत्र से भी चुनाव लड़ने को तैयार हैं।
कांग्रेस विधायक ने कहा कि आठ साल के मासूम की मौत के कारणों को सुना जाना चाहिए था। ताकि किसी और कि मौत न हो। धामी ने कहा कि सड़क बनाने का वादा भी पूरा नहीं किया।

विधायक हरीश धामी ने आरोप लगाया कि जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में उन्हें जानबूझकर मंच से बोलने का अवसर नहीं दिया गया। उनका कहना था कि मुख्यमंत्री को डर है कि यदि उन्हें मंच से बोलने का मौका मिला तो वह सरकार के भ्रष्टाचार से जुड़े मुद्दों को सार्वजनिक कर देंगे। इसी वजह से उन्हें अपनी बात रखने से रोका गया।

धामी ने कहा कि वह धारचूला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं। ऐसे में क्षेत्र के महत्वपूर्ण आयोजन में उन्हें संबोधन का अवसर नहीं दिया जाना जनप्रतिनिधि के सम्मान और लोकतांत्रिक परंपराओं से जुड़ा सवाल है। उन्होंने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि वह धारचूला से चुनाव लड़ने आएं, वह मुकाबले के लिए तैयार हैं।

जौलजीबी मेले के उद्घाटन समारोह में मंच पर संबोधन को लेकर उपजा यह विवाद अब मुख्यमंत्री और कांग्रेस विधायक के बीच सीधे राजनीतिक टकराव के रूप में सामने आया है। हालांकि, मुख्यमंत्री की ओर से विधायक के आरोपों और चुनौती पर प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।

गौरतलब है कि तीन साल पहले आदि कैलाश यात्रा के बाबत कांग्रेस विधायक हरीश धामी सीएम धामी की जमकर तारीफ कर चुके हैं। और धारचूला से चुनाव लड़ने का भी न्योता दे चुके हैं। लेकिन आज हरीश धामी का भड़का अंदाज व तोड़ फोड़ अलग कहानी कह गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *