बब्बन को कंट्रोल रूम की कमान
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। सत्रह जुलाई को देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ महा-संवाद कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश मुख्यालय में कंट्रोल रूम गठित किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के निर्देश पर बनाए गए इस कंट्रोल रूम का उद्देश्य कार्यक्रम के संचालन, विभिन्न व्यवस्थाओं के समन्वय और तैयारियों की लगातार निगरानी करना है।

कंट्रोल रूम के संयोजक ओमप्रकाश सती (बब्बन) बनाए गए हैं। उनके साथ मोहन काला, सुनील सिंह रावत, यशपाल चौहान, सुलेमान अली, गोपाल सिंह गड़िया, प्रशांत खण्डूड़ी, विजयपाल रावत, सुशील टम्टा और आदर्श सूद को सदस्य बनाया गया है। प्रदेश कांग्रेस के अनुसार यह टीम कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं पर नजर रखते हुए विभिन्न समितियों के बीच समन्वय स्थापित करेगी। यह कार्यालय आदेश महासचिव (संगठन एवं प्रशासन) राजेंद्र सिंह भण्डारी की ओर से जारी किया गया है।



