अविकल उत्तराखंड
नई टिहरी। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर टिहरी गढ़वाल के राजनीति विज्ञान विभाग के अंतर्गत छात्र – छात्राओं के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य हेतु विभागीय परिषद का गठन कला संकाय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुधा रानी तथाडॉ जितेंद्र नौटियाल,डॉ विक्रम सिंह और सोनिया सैनी की उपस्थिति में संपन्न किया गया।
राजनीति विभाग के विभाग प्रभारी डॉ दलीप बिष्ट के द्वारा परिषद के उद्देश्य और कार्यकारिणी के क्रियाकलापों के सम्बन्ध में उपस्थित छात्र छात्राओं को जानकारी दी गई।
परिषद में अध्यक्ष पद के लिए शिवानी , बी ए तृतीय सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद के लिए आयुष ,बी ए प्रथम सेमेस्टर, सचिव पद के लिए प्रिया , बी ए प्रथम सेमेस्टर, सह सचिव के लिए पुष्पा , बी ए प्रथम सेमेस्टर और कोषाध्यक्ष पद के लिए काजल , बी ए प्रथम सेमेस्टर का चयन किया गया।
इस अवसर पर बी ए प्रथम तृतीय और पंचम सेमेस्टर के छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे।




