चित्रा विहार और नागेश्वर पुरम में भूमि पूजन कर कराया शुभारंभ
अविकल उत्तराखंड
डोईवाला। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चित्रा विहार एवं नागेश्वर पुरम, नकरौंदा देहरादून में राज्य योजना के तहत स्वीकृत आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन कर शुभारंभ किया गया। इन विकास कार्यों पर लगभग 87 लाख रुपये की लागत आएगी।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी । और क्षेत्र का आधारभूत ढांचा मजबूत होगा।
इस अवसर पर नकरौंदा के पार्षद राहुल कुमार, पूर्व प्रधान राहुल पंवार सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



