फुटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी घोषित
अख्तर अली को मिली सचिव की जिम्मेदारी
2026-2030 के लिए चुने गए पदाधिकारी
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखण्ड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
रुद्रपुर में आयोजित एसोसिएशन की आम सभा एवं चुनाव में देवेंद्र सिंह बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया। अख्तर अली को मानद सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी का कार्यकाल 2026 से 2030 तक रहेगा।
एसोसिएशन की ओर से जारी निर्वाचन प्रमाणपत्र के अनुसार चुनाव रिटर्निंग ऑफिसर डीसी मिश्रा (सेवानिवृत्त आईपीएस) की निगरानी में संपन्न हुए। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) के पर्यवेक्षक मोहम्मद शाहिद भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान मौजूद रहे। मतगणना और परिणामों की घोषणा निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के अनुसार की गई।

नई कार्यकारिणी में सुनील रावत, देवेंद्र सिंह राणा और प्रियंका को उपाध्यक्ष चुना गया है। अरुण कमोला और तनवीर अहमद संयुक्त सचिव बनाए गए हैं, जबकि नीरज कुमार पांडे को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में विक्रम सिंह, नितेश ढेक और रुचि चुने गए हैं। वहीं, एसओएम श्रेणी से जतिन सिंह बिष्ट और निधि को कार्यकारिणी सदस्य घोषित किया गया है। भुवन चंद्र जोशी को एसपीए के आधार पर तथा गीता को एसपीए चुनाव के आधार पर कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

चुनाव परिणामों को रिटर्निंग ऑफिसर डीसी मिश्रा और एआईएफएफ पर्यवेक्षक मोहम्मद शाहिद ने प्रमाणित किया है। नई कार्यकारिणी से प्रदेश में फुटबॉल गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा है।




