भागवत कथा के दूसरे दिन उमड़े श्रद्धालु

विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम चोपडा में भागवत कथा में पहुंचे भाजपा नेता

अविकल उत्तराखंड

सतपुली। विकासखण्ड कल्जीखाल के ग्राम चोपडा में महेन्द्र सिंह राणा ब्लाॅक प्रमुख द्वारीखाल द्वारा अपने पूर्वजों की पुण्य स्मृति में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन बडी संख्या में श्रोताओं ने कथा का आनन्द लिया। कथा व्यास आचार्य शिवप्रसाद मंमगाई ने कथा के श्रोताओं को बताया कि माता पिता गुरू प्रत्यक्ष देवता है। उनका नित्य प्रति स्मरण कर उनका आदर करना चाहिए।

भगवान श्रीराम ने माता पिता के कहने पर अपने राजपाट का त्याग कर वन को गमन किया। कथा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भटट ने कहा कि धर्म हमें जोडना सिखाता है। हमें इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज को एकजुट करते रहना चाहिए। सांसद/पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को बचाने के लिए इस प्रकार के आयोजन करने चाहिए। आज हमारी युवा पीढी धर्म से भटक रही है। उन्हे सदमार्ग पर लाना चाहिए। सिद्वबली के महन्त विधायक लैंसडाउन दिलीप रावत ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे धार्मिक प्रदेश में धार्मिक कार्यक्रम होने चाहिए।

इससे हमारे समाज को नई दिशा मिलेगी। पूर्व विधायक टिहरी जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारा समाज आज अत्याधुनिक दुनिया की चका चैंध में अपने धार्मिक कार्याें के मूल्य को भूल रहा है। उनको सदमार्ग इस प्रकार के आयोजनों से मिलेगा। इस अवसर पर विधायक पौडी राजकुमार पोरी, भाजपा जिला अध्यक्ष पौडी सुषमा रावत, मातवर सिंह रावत अध्यक्ष राजकीय सहकारी संघ उत्तराखण्ड , विजय रौथान पूर्व जिला पंचायत सदस्य, एकेश्वर ब्लाॅक प्रमुख नीरज पांथरी, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण, ज्येष्ठ उपप्रमुख नीलम नैथानी, प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिंह नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष कल्जीखाल रमेशचन्द्र शाह, क्षेत्र पंचायत सदस्य, प्रधानगण, महिला मंगल दलों के सदस्य, स्थानीय श्रोताओं ने कथा का आनन्द लिया।

Total Hits/users- 24,13,432

TOTAL PAGEVIEWS- 60,05,099

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *