महालक्ष्मी किट व पोषण पोटली का वितरण

राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

अविकल उत्तराखंड

थत्यूड़, जौनपुर। राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत मंगलवार को ब्लॉक सभागार, थत्यूड़ में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं किशोरियों में पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में श्रीमती सोनी जुआल रावत द्वारा अतिथियों का स्वागत करते हुये विभागीय योजनाओं की भी जानकारी दी गयी।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड की प्रथम नागरिक एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि के रूप में श्रीमती लक्ष्मी देवी, सदस्य क्षेत्र पंचायत, बाण्डाचक, खण्ड विकास अधिकारी, अर्जुन सिंह रावत, सह० खण्ड विकास अधिकारी, डी०पी०चमोली, सहायक पंचायत राज हरीश नौटियाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक आशीष नेगी, मिशन शक्ति के जिला समन्वयक रमेश डंगवाल तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी, थत्यूड़ सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. रोशनी सती एवं अन्य सुपरवाईजर / कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पोषण के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा संतुलित एवं पौष्टिक आहार को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
वक्ताओं ने बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया, आंगनवाडी कार्यकर्तीयों के द्वारा पोषण माह 2026 की पांच थीमस् पर आंगनवाडी कार्यकतीयाँ के द्वारा अपने-अपने विचार रखे गये।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा छोटे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच भी की गई। उपस्थित लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, थत्यूड़ की किशोरी बालिकाओं द्वारा पोषण विषय पर रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया गया।
पोषण विषय पर रंगोली में आरूषी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया अनामिका, द्वितीय एवं खुशी नौटियाल द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया और मेंहदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शिवानी जोशी, द्वितीय स्थान पर अराधना एवं अंशिका पुण्डीर तृतीय स्थान पर रहीं। छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से संतुलित आहार, स्वास्थ्य एवं पोषण का संदेश प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के माध्यम से किशोरियों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने कहा कि पोषण केवल किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि परिवार, समुदाय और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बच्चों का उचित पोषण और माताओं का स्वास्थ्य एक स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला है। मंच का संचालन ब्लाक समन्वयक, राष्ट्रिय पोषण मिशन आलोक कुमार के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सुपरवाईजर सोनी जुआल, प्रभा पंवार, सुधा रावत एवं उषा रानी एवं आंगनवाडी कार्यकर्तीयां और कार्यक्रम में उपस्थित 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई करायी गयी जिसमें पोषण पोटली उपहार स्वरूप दी गयी। 14 धात्री माताओ को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरण की गयी और 04 कुपोषित बच्चों को पोषण पोटली दी गयी। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना एवं पोषण ट्रैकर पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाली आंगनवाडी कार्यकर्तीयों को प्रशस्ति पत्र दिये गये।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद भाषण के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ० रोशनी सती द्वारा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, बाल विकास विभाग के कर्मचारियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त किया गया।

“सही पोषण अपनाएँ, स्वस्थ समाज बनाएँ के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *