डॉ. बरखा रौतेला को भारत टाइम्स कनाडा ने किया सम्मानित

अकादमिक एवं शैक्षणिक योगदान के लिए मिली अंतरराष्ट्रीय पहचान, महाविद्यालय परिवार में हर्ष

अविकल उत्तराखंड

रानीखेत। स्वर्गीय जय दत्त वैला राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रानीखेत के अंग्रेजी विभाग की सहायक प्राध्यापक डॉ. बरखा रौतेला को कनाडा की संस्था भारत टाइम्स कनाडा द्वारा उनके शैक्षणिक एवं अकादमिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

22 अक्टूबर 2026 को प्रदान किए गए इस सम्मान के माध्यम से संस्था ने वर्ष 2021 से अकादमिक गतिविधियों में डॉ. रौतेला के निरंतर सहयोग और सक्रिय सहभागिता की सराहना की है। भारत टाइम्स कनाडा की मुख्य संपादक एवं संस्थापक प्रकाशक डॉ. मोनिका स्पोलिया ने उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।

डॉ. रौतेला की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पुष्पेश पांडे ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान महाविद्यालय के लिए गौरव का विषय है तथा इससे अन्य प्राध्यापकों को भी शैक्षणिक एवं शोध गतिविधियों में सक्रिय योगदान देने की प्रेरणा मिलेगी।

डॉ. रौतेला साहित्य, शिक्षण एवं शोध के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *