डॉ धस्माना ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

एसआरएचयू जॉलीग्रांट के योगदान की दी जानकारी

अविकल उत्तराखंड

डोईवाला- स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जॉलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने उन्हें विश्विद्यालय की ओर से राज्य के विकास में संचालित गतिवविधियों से अवगत कराया।

एसआरएचयू जॉलीग्रांट के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने राजभवन में नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिवादन किया। अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने राज्यपाल को विश्वविद्यालय की ओर से शिक्षण, स्वास्थ्य व ग्रामीण उत्थान के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों का संक्षिप्त विवरण दिया। इस अवसर पर उन्होंने विश्वविद्यालय की आध्यात्मिक एवं दार्शनिक विरासत का प्रतीक डॉ. स्वामी राम की विश्वविख्यात आध्यात्मिक कृति “लिविंग विद द हिमालयन मास्टर्स” पुस्तक भी राज्यपाल को भेंट की।

अध्यक्ष डॉ.विजय धस्माना ने कहा कि विश्वविद्यालय विश्व स्तरीय व गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान के लिए कृतसंकल्प हैं। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर देश-विदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ एमओयू भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *