शिशु मंदिर मुनस्यारी के आठ बच्चों को मिली स्कॉलरशिप

गोविंद सिंह पांगती एवं इन्द्रा देवी पांगती की पुण्य स्मृति पर स्कॉलरशिप शुरु

सामुदायिक पुस्तकालय के “आओं अपने गांव से जुड़े”अभियान की अनूठी पहल

अविकल उत्तराखंड

मुनस्यारी। सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर “आओ अपने गांव से जुड़े”अभियान के तहत मंगलवार को सरस्वती शिशु मंदिर के 8 बच्चों को स्वर्गीय गोविंद सिंह पांगती एवं इन्द्रा देवी पांगती की स्मृति में स्कॉलरशिप प्रदान किया गया। इस अवसर पर स्कॉलरशिप लेने वाले बच्चों ने अपनी दिन चर्या के बारें में बताया तो अभिभावकों ने अपने बच्चों की अच्छाई बताई।
शिशु मंदिर में आयोजित सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि जोहर क्लब के अध्यक्ष केदार सिंह मर्तोलिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

विद्या भारती के विद्यालयों के स्थानीय स्तर पर संस्थापक रहे स्वर्गीय गोविंद सिंह पांगती तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती इन्द्रा देवी पांगती की पुण्य स्मृति में उनके परिजनों द्वारा इस वर्ष से स्कॉलरशिप दिए जाने की विधिवत शुरुआत की गई है।
शिशु मंदिर में 1800 अंक में से कक्षा 5 ए की एलिस ने 1744 अंक, बी सेक्शन की ललिता बिष्ट ने 1704 अंक, कक्षा 4 ए की आदिती बृजवाल ने 1721 अंक, सेक्शन बी की रिया इमलाल ने 1670 अंक, कक्षा तीन की प्रज्ञा टोलिया ने 1704 अंक, सेक्शन बी की काव्यांश मेहता, कक्षा दो के आरुष बोरा ने 1725 अंक, बी सेक्शन की ईशिता इमलाल ने अपनी कक्षा में टाॅपर्स बनकर इस स्कॉलरशिप को हासिल किया।
शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य रंजीत सिंह बसेडा ने इस अभियान की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में यह नया कदम माना जाएगा। उन्होंने कहा कि नगद पुरस्कार देने की इस योजना से अभिभावक तथा बच्चों दोनों में मेहनत करने की क्षमता का विकास होगा।

सामुदायिक पुस्तकालय के संस्थापक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि आयोजको की मदद से ही हम इस अभियान को लगातार चालू तथा इसका विस्तार भी कर पा रहे है। कहा कि बालिकाओं की शिक्षा के लिए हम अतिरिक्त अभियान चलाएंगे।
इस अवसर पर उक्त स्वर्गीय दंपति के परिजनों का विद्यालय परिवार तथा सामुदायिक पुस्तकालय टीम की ओर से आभार व्यक्त किया गया।
इस मौके पर शिशु मंदिर के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू, बीना देवी, उमेश सिंह इमलाल, गोदावरी बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *