केसरवाला प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। आज प्राथमिक विद्यालय केसरवाला में संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं ग्राम की जागरूक महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने कचरा प्रबंधन के विषय में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही जल संरक्षण, वृक्षारोपण आदि विषयों पर भी चर्चा की गई।

ग्रामवासियों ने बताया कि मालदेवता-केसरवाला की खूबसूरत सड़क के दोनों ओर कुछ स्थानीय लोगों एवं पर्यटकों द्वारा कचरा फेंका जा रहा है। इस पर महिलाओं ने ग्रामवासियों के लिए भी एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई।

संस्था अध्यक्ष ने घर पर ही कचरे का प्रबंधन करने के उपाय बताए और छोटे बच्चों को इको ब्रिक्स बनाने के लिए भी प्रेरित किया।

कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा, सचिव आरती मलासी, प्रीति नैथानी सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा कई ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *