छात्र-छात्राओं को कचरा प्रबंधन की दी जानकारी
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। श्री देव सुमन के बलिदान दिवस के अवसर पर संरक्षण सामाजिक कल्याण समिति द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, नालापानी में पर्यावरण जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना था।
समिति की अध्यक्ष लक्ष्मी मिश्रा ने छात्र-छात्राओं को कचरे को स्रोत स्तर पर ही पृथक करने तथा उसके वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी दी। उन्होंने सूखे, गीले और हानिकारक कचरे के अलग-अलग प्रबंधन के तरीकों को समझाते हुए 3R (रिड्यूस, रीयूज और रिसाइकिल) के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही, विद्यार्थियों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बताया कि यदि स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर ध्यान नहीं दिया जाए तो इसके पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों ने पूरे कार्यक्रम को उत्साहपूर्वक सुना और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद समिति के हरित अभियान के तहत विद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लखन सिंह बुटोला, शिक्षक



