राजकीय महाविद्यालय में नवागत और स्थानांतरित कार्मिकों का सम्मान

स्टाफ क्लब ने आयोजित किया स्वागत-विदाई समारोह

अविकल उत्तराखंड

नरेंद्रनगर। राजकीय महाविद्यालय के स्टाफ क्लब द्वारा वार्षिक स्थानांतरण के तहत स्थानांतरित एवं कार्यभार ग्रहण करने वाले कार्मिकों के सम्मान में स्वागत-विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. प्रणीता नंद ने की।

महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने वाले कार्मिकों में प्रो. विजय सिंह नेगी, डॉ. आशा डोभाल, डॉ. नेतराम, डॉ. भारती जायसवाल, डॉ. वरुण कुमार, युद्धवीर सिंह तथा आकाश सजवाण शामिल रहे। वहीं स्थानांतरित कार्मिकों में डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. नताशा, शूरवीर दास, लक्ष्मी कठैत और गिरीश जोशी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्टाफ क्लब के अध्यक्ष डॉ. संजय मेहर, उपाध्यक्ष डॉ. सुशील कुमार कगड़ियाल, सह सचिव जितेंद्र नौटियाल, कोषाध्यक्ष गिरीश पांडे, सदस्य डॉ. मनोज फोंदणी, अनूप नेगी और अजय पुंडीर सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने नवागत एवं स्थानांतरित कार्मिकों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *