राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्र संघ परिषद का गठन

तनिषा बनी अध्यक्ष

शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण में संपन्न

अविकल उत्तराखंड

नई टिहरी। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में मंगलवार को छात्र संघ परिषद का गठन शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। गठन प्रक्रिया के दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह, उमंग एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।

छात्र संघ परिषद के गठन की प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं द्वारा प्रत्याशियों के नाम प्रस्तावित किए गए तथा अन्य विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तावित नामों का समर्थन किया गया। निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विभिन्न पदों पर छात्र-छात्राओं का चयन किया गया।
छात्र संघ परिषद के अध्यक्ष पद पर कुमारी तनिषा, बी.ए. पंचम सेमेस्टर, उपाध्यक्ष पद पर कुमारी आयुषी नेगी, बी.ए. तृतीय सेमेस्टर, सचिव पद पर अभिषेक, बी.ए. पंचम सेमेस्टर, सह-सचिव पद पर कुमारी सोनम, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, कोषाध्यक्ष पद पर कुमारी निधि, बी.ए. पंचम सेमेस्टर तथा सांस्कृतिक सचिव पद पर कुमारी रुचि, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर का चयन किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुमारी शालिनी, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, कुमारी भूमिका, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, कुमारी आँचल राणा, बी.ए. पंचम सेमेस्टर, कुमारी किरण, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर, कुमारी मनप्रीत, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर एवं महेश, बी.ए. प्रथम सेमेस्टर का चयन किया गया।
छात्र संघ परिषद के गठन की निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन छात्र संघ निर्वाचन प्रभारी डॉ. अजीत सिंह द्वारा कराया गया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारु एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. शन्नवर , डॉ. सीमा पांडे, डॉ. मीना, डॉ. संगीता बिजल्वान जोशी, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. ममता ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

चुनाव व्यवस्था में महाविद्यालय के शिक्षणेतर कर्मचारियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर सूरवीर, कुमारी मनीषा, दीपक, आशीष, पंकज एवं हितेश सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे तथा निर्वाचन प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।
छात्र संघ परिषद के गठन के दौरान विद्यार्थियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों, अनुशासन, सहभागिता एवं उत्तरदायित्व की भावना का परिचय दिया। अपने प्रतिनिधियों के चयन को लेकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता एवं अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन के प्रति प्रतिबद्धता भी प्रदर्शित की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. के. सिंह ने नवनिर्वाचित छात्र संघ परिषद के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवगठित छात्र संघ परिषद महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रमीय गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हुए विद्यार्थियों के हितों तथा महाविद्यालय के विकास में सकारात्मक योगदान देगी।
इस प्रकार राजकीय महाविद्यालय खाड़ी में छात्र संघ परिषद का गठन शांतिपूर्ण, अनुशासित, लोकतांत्रिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *