सामुदायिक पुस्तकालय के चार विद्यार्थी बने अग्निवीर

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण में सीखे थे गुरु

सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करेगा पुस्तकालय

अविकल उत्तराखंड

मुनस्यारी। सामुदायिक पुस्तकालय तथा भर्ती पूर्व प्रशिक्षण के चार विद्यार्थियों का अग्नि वीर की भर्ती में चयन हुआ है। इस बात की सूचना के मिलते ही सामुदायिक पुस्तकालय में खुशी की लहर व्याप्त है। पुस्तकालय द्वारा इन सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

भर्ती पूर्व प्रशिक्षण तथा सामुदायिक पुस्तकालय के विद्यार्थी कमल सिंह पंवार पुत्र मोहन सिंह पंवार निवासी- ग्राम समकोट लोकेश लसपाल पुत्र भोपाल सिंह निवासी- सांई पोलू,भूपेंद्र सिंह बर्निया पुत्र गोकर्ण सिंह बर्निया निवासी- बर्निया गांव, हिमेश सिंह नित्वाल पुत्र आनंद सिंह नित्वाल निवासी सरमोली का बुधवार को जारी परीक्षा परिणाम में अग्नि वीर में चयन हुआ है।

इनके चयन पर पुस्तकालय में खुशी की लहर देखी गई। निर्वतमान जिला पंचायत सदस्य जगत सिंह मर्तोलिया ने अपनी निधि से पांच लाख रुपए की लागत से सामुदायिक पुस्तकालय के लिए फर्नीचर तथा कम्पटीशन की पुस्तके उपलब्ध कराई थी। एक वर्ष पूर्व खुले इस पुस्तकालय से बीते माह तीन विद्यार्थियों का उत्तराखंड पुलिस में कांस्टेबल के पद पर चयन हुआ था।

सामुदायिक पुस्तकालय की संचालक संस्था सोसायटी फॉर एक्सन इन हिमालया के अध्यक्ष जगत सिंह मर्तोलिया ने बताया कि पुस्तकालय के अच्छे परिणाम आने लगे है। उन्होंने कहा कि पुस्तकालय को शैक्षिक तथा स्वरोजगार के नवाचार का केंद्र के रूप में विकसित एवं सुदृढ किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कैंप का चार विद्यार्थियों के अग्नि वीर के चयन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस कैंप के आयोजन में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल दिल्ली के अपर महानिदेशक संजय सिंह गुंज्याल तथा 14वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल जाजरदेवल का अतुलनीय सहयोग रहा है।

उन्होंने कहा कि अग्नि वीर के लिए चयनित चार युवको को पुस्तकालय में सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *