जीएमओयू की कोटद्वार–दून बस सेवा शुरू

अविकल उत्तराखंड

कोटद्वार। गढ़वाल मंडल ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की कोटद्वार से देहरादून के बीच बस सेवा शुरू हो गयी।

गौरतलब है कि पूर्व में परमिट से संबंधित व्यवस्था के कारण गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड की बसें कोटद्वार से देहरादून तक संचालित नहीं हो पा रही थीं।
क्षेत्रवासियों की इस समस्या एवं लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए अब कोटद्वार–देहरादून बस सेवा का संचालन संभव हो सका।

नई बस सेवा के तहत बस प्रतिदिन सुबह 07:00 बजे कोटद्वार से देहरादून के लिए रवाना होगी तथा दोपहर 02:00 बजे देहरादून से कोटद्वार के लिए प्रस्थान करेगी।
इस सेवा से कोटद्वार एवं आसपास के क्षेत्रवासियों को देहरादून आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने कहा कि जनता की सुविधा और उनकी आवश्यकताओं से जुड़े विषयों का समाधान सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने इस बस सेवा के संचालन में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी एवं परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का भी आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि कोटद्वार की जनता की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करने के लिए लगातार प्रयास किए गए। इस बस सेवा से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों सहित बड़ी संख्या में आम नागरिकों को लाभ मिलेगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड का भी आभार व्यक्त करते हुए बस सेवा के नियमित एवं सुचारु संचालन की अपेक्षा की।

जीएमओयू अध्यक्ष गजे सिंह रौथाण, भास्करानन्द भारद्वाज, अर्जुन सिंह रावत, विजयपाल सिंह नेगी, अनिल बर्गली, नितिन रावत, गणेश भट्ट, संजय बर्थवाल एवं कुंवर सिंह रावत ने सरकार का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *