स्वास्थ्य विभाग – अपर सचिवों के बीच बदला कार्य विभाजन

देखें आदेश

रोहित मीणा को अनुभाग-2, 3, 4 व 6 की जिम्मेदारी, सौरभ गहरवार संभालेंगे अनुभाग-1 और 5

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड शासन के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कार्यों के सुचारु संचालन के लिए कार्य आवंटन में आंशिक संशोधन किया गया है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभाग के विभिन्न अनुभागों की जिम्मेदारियों का पुनर्वितरण करते हुए अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को नए दायित्व सौंपे गए हैं।

शासन के 12 जून 2026 को जारी आदेश के मुताबिक अपर सचिव सौरभ गहरवार को चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अनुभाग-1 और अनुभाग-5 से संबंधित कार्यों के निस्तारण का दायित्व दिया गया है। वहीं अपर सचिव रोहित मीणा को अनुभाग-2, 3, 4 और 6 से जुड़े मामलों का निस्तारण सौंपा गया है।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि दोनों अधिकारी एक-दूसरे के लिंक अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इससे किसी अधिकारी की अनुपस्थिति की स्थिति में विभागीय कार्यों के निष्पादन में कोई बाधा नहीं आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था सुचारु बनी रहेगी।

सचिव विनय शंकर पांडेय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह संशोधन तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा। शासन ने संबंधित अधिकारियों और विभागीय इकाइयों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी जारी कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *