पायलट समेत सात लोग सवार थे हेलीकॉप्टर में
ज्यादा श्रद्धालुओं की संख्या पर भी उठे सवाल
SDRF उत्तराखंड पुलिस कर रही रेस्क्यू ऑपरेशन
अविकल उत्तराखंड
उत्तरकाशी। जिले के गंगनानी में यात्रियों को ले जा रहा हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने पर छह लोगों की मौत हो गयी व एक व्यक्ति घायल है।
उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।
आपदा सचिव विनोद सुमन ने बताया कि एक घायल को हेलीएम्बुलेंस के जरिये ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है।
यह हेलीकॉप्टर यमुनोत्री दर्शन के बाद गंगोत्री जा रहा था जहाँ इन्हें हर्षिल हेलीपेड पर लैंड करना था।
गुरुवार को प्रातः लगभग 08:50 बजे SDRF को सूचना प्राप्त हुई कि गंगनानी क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में टीम तत्काल रवाना की गई, वहीं पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम रवाना हुई।
SDRF टीम भटवाड़ी द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर देखा गया कि हेलीकॉप्टर लगभग 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा घटनास्थल पर बेस बनाकर खाई में उतरने का रेस्क्यू कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हेलीकॉप्टर Aerotrans Services Pvt. Ltd. का था, जिसकी रजिस्ट्रेशन संख्या VT-OXF है। यह हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा हेलीपैड, देहरादून से खरसाली हेलीपैड के लिए उड़ान पर था। हेलीकॉप्टर के पायलट कैप्टन रॉबिन सिंह थे।
हेलीकॉप्टर में कुल 07 व्यक्ति सवार थे, जिनमें 01 पायलट और 06 यात्री शामिल हैं। SDRF द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

हेलीकाप्टर में श्रद्धालुओं की संख्या और भी सवाल उठ रहे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्र में पायलट समेत 7 तीर्थयात्रियों को हेलीकाप्टर ले जाने में सक्षम था? यह भी अहम सवाल है। श्रद्धालुओं व सामान का अधिक भार भी दुर्घटना का मुख्य कारण हो सकता है।
इधऱ, सीएम धामी ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि
जिले के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।
उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं।
राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
देखें, मृतकों व घायलों की सूची
Details of Deaths/Injured in Helicopter Crash [8th may,2025]
- Kala soni (Female) 61, State (MH)Mumbai.
- Vijaya reddy (Female) 57, State (MH) Mumbai
- Ruchi Aggarwal (Female) 56,
State MH(Mumbai) - Radha Aggarwal (Female) 79,State Uttar pradesh
5.Injured Bhaskar (Male) 51, State Andhra Pradesh - Vedavati Kumari 48,(Female) State Andra pradesh
- Robin Singh (Male) 60, State Gujrat – Pilot
6 deaths
One injured
7 = (05 Female Death
01 Male Death
0I Male Injured)




रेस्क्यू अपडेट:-
घायल का विवरण –
1- मकतूर भास्कर निवासी निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 51 वर्ष।
मृतकों का विवरण
1 – विजयलक्ष्मी रेड्डी सी पत्नी चिरा, सुब्बा निवासी गैलेरिया सेंट्रल एवेन्यू सोसाइटी लिमिटेड पावई मुंबई महाराष्ट्र,उम्र 57 वर्ष।
- रॉबिन सिंह पुत्र रामकरण सिंह निवासी 201 सरनम विला प्रताप गंज विक्रमभोग बड़ोदरा फतेहगंज गुजरात उम्र 60 वर्ष, पायलट।
3- राधा अग्रवाल पत्नी रामचंद्र अग्रवाल निवासी आलमगीरी गंज बरेली उत्तरप्रदेश उम्र 79 वर्ष ।
4- रुचि अग्रवाल निवासी 2504 ओडेसी2 हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई suburban महाराष्ट्र उम्र 56 वर्ष।
5 – कला चंद्रकांत सोनी पुत्री चंद्रकांत सोनी, ए – 103 गोल्डन ओक हाइ स्ट्रीट डी मार्ट समोर हीरानंदानी गार्डेंस पावई मुंबई महाराष्ट्र उम्र 61 वर्ष।
6 – वेदांती पत्नी एम. भास्कर निवासी 19/295 मोमिनबाद गुंटकल अनंतपुर आंध्र प्रदेश, उम्र 48 वर्ष।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245