बदरीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, छह की मौत

देखें वीडियो, मौसम के ऑरेंज अलर्ट के बावजूद उड़ान पर उठे सवाल

ट्रांस भारत हेली सर्विस का था हेलीकॉप्टर

अविकल उत्तराखण्ड

जोशीमठ। खराब मौसम में बदरीनाथ धाम से लौटते समय चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया।
शाम 5 बजे हेलीकॉप्टर दुर्घटना में पायलट सहित सभी छह श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस, एसडीआरएफ एवं सेना की संयुक्त टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। सभी शवों को दुर्गम घटनास्थल से सड़क मार्ग तक लाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।

जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
सीएम धामी ने कहा कि वे स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। दुर्घटना के कारणों की भी पुष्टि नहीं हुई है। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ान पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह सब घोर लापरवाही मानी जा रही है।

जिला प्रशासन का बयान

एसपी सुरजीत पंवार ने बताया कि सूचना एकत्रित की जा रही है। एसडीआरएफ की जोशीमठ टीम और पांडुकेश्वर की टीम समय 14:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हो गई थी।

जोशीमठ से उप निरीक्षक मनोहर कन्याल द्वारा बताया गया कि एसडीएम जोशीमठ द्वारा समय 14:21 बजे सूचना प्राप्त हुई कि जोशीमठ क्षेत्र के चाई गांव के ऊपर एक हेली के क्रैश लैंडिंग की सूचना है।

इस संबंध में यूकाडा कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि चाय गांव के ऊपर आर्मी कैंप के पास ट्रांस भारत हेली की लोकेशन दिख रही है, जो बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए आ रहा था। जिसमें 05 पैसेंजर और 01 पायलट सवार है, अभी क्रैश और क्रैश लैंडिंग की पूर्ण जानकारी नहीं है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूसीएडीए)

बदरीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर VT-HCX लापता, खोज एवं बचाव अभियान शुरू

ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर, जिसका कॉल साइन VT-HCX है, बदरीनाथ से सहस्रधारा (देहरादून) के लिए उड़ान संचालित कर रहा था। हेलीकॉप्टर ने लगभग दोपहर 1:14 बजे उड़ान भरी थी। इसके बाद से हेलीकॉप्टर के लापता होने की सूचना मिली है।

हेलीकॉप्टर का जोशीमठ घाटी के ऊपर उड़ान के दौरान संपर्क टूट गया। इसी समय ट्रैकिंग सिस्टम ने भी हेलीकॉप्टर की लोकेशन दर्ज करना बंद कर दिया। फिलहाल हेलीकॉप्टर की मौजूदा स्थिति और लोकेशन का पता नहीं चल पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय सेना, चमोली जिला प्रशासन और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीमें तत्काल सक्रिय कर दी गई हैं। इन टीमों को खोज एवं बचाव अभियान के लिए रवाना किया गया है।

एहतियात के तौर पर ट्रांस भारत एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के पूरे हेलीकॉप्टर बेड़े की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है।

हेलीकॉप्टर में सवार व्यक्तियों का विवरण (पायलट सहित कुल 06 व्यक्ति)

  • पायलट –

कैप्टन हिमांशु सभरवाल, उम्र 48 वर्ष, निवासी दिल्ली।

तीर्थयात्री

प्रतापा, उम्र 41 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

अरुण सालुंके, उम्र 44 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

वी.बी. शंकर गौड़ा, उम्र 39 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

सुधीर के., उम्र 50 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

एच.एस. नटराजा, उम्र 51 वर्ष, निवासी कर्नाटक।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *