जयंती पर हिमपुत्र स्व.बहुगुणा को याद किया

‘हिमालय सा विराट व्यक्तित्व था एच एन बहुगुणा का’

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गढ़वाल के बुगानी गांव में जन्मे हेमवती नंदन बहुगुणा ने पहाड़ों की कंदराओं से निकल कर प्रयागराज की धरती को अपना कर्म क्षेत्र बनाया और देश की राजनीति में छा गए उन्होंने अपनी कर्मठता, अपनी प्रशासनिक क्षमताओं व सिद्धांतों की राजनीति से अपना व्यक्तित्व हिमालय की तरह विराट बना दिया था यह बात आज स्वर्गीय हेमवती नंदन बहुगुणा की १०७ वीं जयंती के अवसर पर घंटाघर स्थित स्वर्गीय बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व हेमवती नंदन बहुगुणा मानव संसाधन विकास ट्रस्ट के अध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि बहुगुणा ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के माध्यम से देश की आजादी के आंदोलन में कूद कर भारत की स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपनी ऐसी छवि बनाई कि देश के पहले चुनाव में उत्तरप्रदेश की विधानसभा में इलाहाबाद की बारा विधानसभा से जीत कर पहुंचे तो फिर मुड़ कर देखने का नाम नहीं लिया और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री और देश के प्रमुख राजनैतिक दलों में महत्वपूर्ण पदों पर बहुगुणा जी रहे।

धस्माना ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा ने उत्तरप्रदेश जैसे विशाल प्रदेश की बागडोर ऐसे समय में संभाली थी जब वहां पीएसी बगावत की वजह से स्थितियां बहुत विकट थीं किंतु उनकी प्रशासनिक सूझबूझ से उनके नेतृत्व में उत्तरप्रदेश देश का अग्रणी प्रदेश बना। केंद्रीय दूर संचार मंत्री, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जनता याद करती है।

बहुगुणा के एक संस्मरण धस्माना ने लोगों से साझा किए। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि स्वर्गीय बहुगुणा जी कांग्रेस के पहले व अंतिम मुख्य महासचिव थे।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने उनके लिए कांग्रेस के संविधान में संशोधन कर मुख्य महासचिव का पद सर्जित किया था। इस अवसर पर श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल,कांग्रेस पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद अभिषेक तिवारी, पार्षद जाहिद अंसारी, पार्षद मुकीम अहमद, पूर्व पार्षद राजेश पुंडीर, पूर्व पार्षद राजेश उनियाल, सुनील जायसवाल, पूनम कंडारी, कमर सिद्दीकी, फरीद बेग, श्रीमती सुशीला शर्मा आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *