एचआरडीए ने ज्वालापुर में दो अवैध निर्माण सील किए

बिना स्वीकृति निर्माण कार्य पर लगाई रोक

अविकल उत्तराखंड

हरिद्वार। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण ने ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहे दो अवैध निर्माण कार्यों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है।
प्राधिकरण के अनुसार, बाबर कॉलोनी, पावधोई, ईदगाह रोड, ज्वालापुर में शौकत अली पुत्र मोहम्मद यामीन द्वारा लगभग 15×15 फीट क्षेत्रफल में भूतल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। वहीं, इसी क्षेत्र में मुसर्रत पत्नी फारूख अली द्वारा लगभग 40×50 फीट क्षेत्रफल में भूतल पर निर्माण कार्य किया जा रहा था।

दोनों निर्माण कार्य बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के किए जा रहे थे। इसके चलते प्राधिकरण ने संबंधित अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद दर्ज किए। प्राधिकरण की ओर से लगातार निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद निर्माणकर्ताओं ने निर्माण कार्य जारी रखा।
इसके बाद प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर दोनों अवैध निर्माणों को सील कर दिया। साथ ही संबंधित निर्माणकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि प्राधिकरण से विधिवत स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *