अविकल उत्तराखंड
रुड़की। हरिद्वार जिले में अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राधिकरण की टीम ने दो निर्माण स्थलों को सील कर दिया। दोनों मामलों में प्राधिकरण की ओर से अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत वाद दायर किए गए हैं।
शान्तरशाह-सहदेवपुर रोड, तहसील रुड़की में सुरेश द्वारा करीब 30×50 फीट क्षेत्र में प्रथम और द्वितीय तल का निर्माण कराया जा रहा था। वहीं लंढौरा रोड, तहसील रुड़की में तोकीर/हितबद्ध व्यक्ति द्वारा करीब 30×20 फीट क्षेत्र में दुकानों का निर्माण किया जा रहा था।
प्राधिकरण के अनुसार, दोनों स्थलों पर निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद काम जारी रखा गया। इस पर प्राधिकरण टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों अनधिकृत निर्माणों को सील कर दिया। साथ ही मौके पर मौजूद निर्माणकर्ताओं को स्वीकृति प्राप्त किए बिना किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं करने के निर्देश दिए गए।



