आर्नरी कैप्टन मपवाल की स्मृति में मिला सम्मान
सामुदायिक पुस्तकालय की अनूठी पहल
“आओ अपने गांव से जुड़े”अभियान का आह्वान
अविकल उत्तराखंड
मुनस्यारी। “आओ अपने गांव से जुड़े”अभियान के तहत गुरुवार को आर्नरी कैप्टन स्वर्गीय चंद्र सिंह मपवाल की पुण्य स्मृति में बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नमजला की जानकी दानू, अंजली आर्या, हंसा दानू को स्कॉलरशिप की राशि दी गई। इस अवसर पर बालिकाओं के साथ अभिभावकों से भी बातचीत की गई।
सामुदायिक पुस्तकालय की पहल पर
रांथी/ मपवालबाडा निवासी हाल हल्द्वानी पार्वती देवी मपवाल ने अपने पति आर्नरी कैप्टन स्वर्गीय चंद्र सिंह मपवाल की स्मृति में इस वर्ष से बालिका कालेज के तीन टाॅपर्स बालिकाओं को स्कॉलरशिप देने का निर्णय लिया है।

इस क्रम में आयोजित सम्मान समारोह में कक्षा 10 में 81.4 प्रतिशत अंक लाने वाली धापा निवासी जानकी दानू, कक्षा 12 में 79.4 प्रतिशत अंक लाने वाली दरकोट की अंजली आर्या, कक्षा 12 में 79.2 अंक लायी धापा निवासी हंसा दानू को स्कॉलरशिप दिया गया।
कालेज की प्रधानाचार्या बसंती कन्याल ने कहा कि विद्यालय परिवार स्कॉलरशिप प्रदान करने के लिए श्रीमती पार्वती मपवाल के परिवार का आभार प्रकट करते है।
सामुदायिक पुस्तकालय के जनक जगत सिंह मर्तोलिया ने कहा कि इस अभियान से शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन आएगा। इस मौके स्कॉलरशिप लेने वाले बालिकाओं तथा अभिभावकों ने गुणात्मक सुधार की अपील की है।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या बसंती कन्याल, अभिलाषा आर्या, मीना भट्ट, आरती असवाल, यामिनी आर्या ,दीपा आर्या, पुस्तकालय की दिशा मर्तोलिया उपस्थित रही।

