जनता इण्टर कॉलेज धांधणखेत को मिला दूसरा स्थान

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। यहां आयोजित सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शिक्षा मंत्री डॉ धनसिंह रावत द्वारा प्रधानाचार्या डा बबीता धस्माना को पाँच लाख रुपये का चेक, प्रशस्ति पत्र तथा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया ।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय शैक्षिक उत्कृष्टता पुरस्कार 2026 की प्रदेश स्तरीय सूची में इंटरमीडिएट स्तर पर /जनता इण्टर कॉलेज धांधणखेत (विकास खण्ड थलीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल) ने उत्कृष्ट परीक्षाफल प्रदर्शन के आधार पर संपूर्ण प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर एक नया इतिहास रचा है।

इस शानदार उपलब्धि के तहत विद्यालय को 5.00 लाख रुपये की पुरस्कार धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं मुख्यमंत्री ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।
​विद्यालय की इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार, क्षेत्रवासियों एवं शिक्षक संगठनों में अपार हर्ष का माहौल है। यह उपलब्धि विद्यालय की कर्मठ प्रधानाचार्य डा बबीता धस्माना के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन तथा विद्यालय के विद्वान एवं समर्पित अध्यापक/अध्यापिकाओं व कर्मचारियों के कठिन परिश्रम और लगन का परिणाम है। संपूर्ण जनपद पौड़ी के लिए यह अत्यंत गौरव एवं स्वाभिमान का विषय है।
​
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह उत्कृष्ट प्रदर्शन सरकार और शासन के लिए भी एक आइना है, जो शासकीय एवं अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों तथा उनके छात्र-छात्राओं के साथ संसाधनों व नीतियों के स्तर पर भेदभाव करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों व विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और योग्यता का परचम लहराया है।

​प्रधानाचार्य परिषद् (अशासकीय माध्यमिक) जनपद पौड़ी ने दी बधाई
प्रधानाचार्य परिषद् (अशासकीय माध्यमिक) जनपद पौड़ी इस गौरवशाली उपलब्धि पर समस्त विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता है। परिषद के अध्यक्ष संजय सिंह रावत द्वारा समस्त विद्यालय परिवार, कर्मठ अध्यापक-अध्यापिकाओं, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा समस्त क्षेत्रवासियों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी गईं।

​उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने भी जताया हर्ष

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा भी प्रधानाचार्य बबीता धस्माना एवं उनके पूरे विद्यालय परिवार को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर संघ के मंडल अध्यक्ष संजय रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय बिष्ट, प्रांतीय महामंत्री महावीर सिंह बिष्ट, प्रान्तीय प्रवक्ता कैलाश थपलियाल जिलाध्यक्ष (जनपद पौड़ी) भारत बिष्ट तथा जिला मंत्री सन्दीप रावत ने बधाई संदेश प्रेषित करते हुए विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *