शनिवार की दोपहर 12 बजे के करीब कोटद्वार के निकट दुर्गापुरी से मवाकोट जा रहे ट्रक चालक ने सड़क किनारे खड़ी एक दर्जन से अधिक मोटर साइकिल, स्कूटी व साइकिल में टक्कर मार दी।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/07/img_20200725_1531371351696215334006772-1024x681.jpg)
नशे में धुत्त ट्रक चालक ने दुर्गापुरी के बड़थ्वाल मार्केट के दोनों और खड़े वाहनों को अपनी चपेट में लिया।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/07/img_20200725_1530354518820104537689337-728x1024.jpg)
तेज गति से बेकाबू ट्रक को देख कर बाजार में अफरा तफरी मच गई। पैदल जा रहे लोगों ने इधर उधर भाग कर जान बचाई। कई टेलीफोन व बिजली के पोल भी टक्कर मार कर गिरा दिए।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/07/img_20200725_1531224162017157396076676-1024x604.jpg)
भगदड़ में लोगों का सामान भी गिर गया। कई दो पहिये वाहन ट्रक के अगले पहिये के नीचे दबे हूए नजर आए। ट्रक ने सभी वाहनों को चकनाचूर कर दिया। मौके की तस्वीर बहुत ही दहशत पैदा करने वाली दिखी।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/07/img_20200725_153106823662855704737952.jpg)
गनीमत यह रही कि कोई नागरिक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में नही आया। बाद में दुर्गापुरी निवासी भक्ति बड़थ्वाल ने शराब के नशे में धुत्त चालक व कंडक्टर को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया। दोनो नशे में चूर थे।
स्थानीय निवासी दोनों को मारने पर उतारू हो गए थे। बाद में दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया।
![](https://avikaluttarakhand.com/beta/wp-content/uploads/2020/07/img-20200725-wa00241198433021209813268-1024x576.jpg)
व्यापारी विनोद वर्मा ने मौके का वीडियो अविकल उत्तराखंड न्यूज़ पोर्टल को भेजा।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245