ट्रायल पर चल रहे जंगल सफारी वाहन हादसे से उपजे कई सवाल

हलचल- जंगल सफारी हादसे से वनकर्मी आक्रोश में, जांच से खुलेंगे दुर्घटना के कारण

देखें वीडियो

हाल ही में वन मंत्री व वन विभाग के बड़े अधिकारियों ने भी लिया था बैटरी चालित वाहन का ट्रायल

सफल ट्रायल के बाद लगभग 40 लाख के जंगल सफारी वाहन की खरीद होनी थी

अविकल थपलियाल

देहरादून। ऋषिकेश-चीला मार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद जंगल सफारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रायल पर चल रहा ओवरलोडेड बैटरी वाहन तेज रफ्तार में था। इस हादसे के बाद शासन स्तर और जबरदस्त हलचल मची हुई है। लगभग 40 लाख की कीमत का यह जंगल सफारी वाहन प्रोवाज कम्पनी का था। फील्ड ट्रायल के बाद वन विभाग जिप्सी के विकल्प के तौर पर इन बैटरी वाहन को खरीदने जा रहा था। इस दर्दनाक हादसे के बाद वन विभाग के कर्मी आक्रोश में है। और धरने प्रदर्शन की तैयारी में भी आ रहे हैं। इस हादसे में रेंजर समेत चार लोगों की मौत हुई। चार घायल व एक लापता हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अपने आवास से जोगीवाला चौक तक इस बैटरी वाहन का ट्रायल लिया था।यही नहीं, सोमवार की सुबह ही मुख्य वन्य जंतु प्रतिपालक समीर सिन्हा व आईएफएस साकेत बडोला ने भी इसी वाहन का ट्रायल लिया था। लेकिन सोमवार का दिन इन दस लोगों के लिए क्रूर साबित हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक राजा जी टाइगर नेशनल पार्क की चीला रेंज पर ट्रायल के दौरान जंगल सफारी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। राजा जी टाइगर रिज़र्व के कोर इलाके में जंगल सफारी वाहन का ट्रायल लिया जा रहा था।जानकारी के मुताबिक, वाहन की तेज स्पीड के दौरान किसी पत्थर से टकराने के बाद टायर बर्स्ट हो गया। और वाहन में सवार लोग उछलकर नहर और इधर उधर गिर गए। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या उच्च स्तर पर टाइगर रिज़र्व कोर एरिया में ओवर लोडेड फील्ड ट्रायल की आधिकारिक अनुमति दी गई थी।

जिस कम्पनी का यह वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। उस कम्पनी का एक अधिकारी भी दुर्घटना का शिकार हुए। इस जंगल सफारी बैटरी चालित वाहन की कीमत 35 लाख है। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ट्रायल के बाद वाहन खरीदे जाने थे। जिप्सी का उत्पादन बन्द होने के बाद वन विभाग नये वाहनों खरीदने जा रहा था।

बहरहाल, इस दुखद हादसे के बाद दुर्घटना के कारणों की जांच के अलावा वाहन की क्षमता व उपयोगिता को लेकर भी सवाल खड़े होंगे। सीएम धामी व वन मंत्री सुबोध उनियाल नये साल के शुरुआती हफ्ते में हुई मौतों के कारण तलाशते नजर आएंगे। जनता को एक और जांच रिपोर्ट का इंतजार रहेगा…

सीएम और वन मंत्री ने दुख जताया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ऋषिकेश के चीला रेंज में हुई वाहन दुर्घटना में वन विभाग के कार्मिकों की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने वाहन दुर्घटना में मारे गये कार्मिकों की आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।

मृतकों व घायलों का विवरण

वन विभाग के वाहन में कुल 10 लोग बैठे हुए थे जिनमें से 4 की मृत्यु हो गई है, 05 घायल हैं तथा अन्य 01 गायब है।

मृतकों का विवरण-
1-शैलेश घिल्डियाल (रेंजर चीला रेंज)
2- प्रमोद ध्यानी (डिप्टी रेंजर चीला रेंज)
3- सैफ अली खान पुत्र खलील निवासी चीला कॉलोनी (वन कर्मचारी)
4- कुलराज सिंह (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
घायलों का विवरण-
1-हिमांशु गोसाई पुत्र गोविंद सिंह (वन विभाग)
2- राकेश नौटियाल (वन विभाग)
3- अंकुश (अक्षा ग्रुप दिल्ली)
4- अमित सेमवाल (वन कर्मचारी)
5- अश्वनी पुत्र बीजू पट्टी

उक्त दुर्घटना में आलोकी (वार्डन राजा जी नेशनल पार्क चीला) अभी गायब है।
PMO में तैनात IAS अधिकारी मंगेश घिल्डियाल के भाई है रेंज अधिकारी शैलेश घिल्डियाल।

मंत्री उनियाल ने दिए विस्तृत जांच के आदेश

राजाजी टाईगर रिजर्व के अन्तर्गत एक इलेक्ट्रिक वाहन पार्क से ट्रायल रन के उपरान्त लौटने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें 5 कार्मिकों मध्ये क्रमशः शैलेश घिल्डियाल (वन क्षेत्राधिकारी), प्रमोद ध्यानी (उप वन क्षेत्राधिकारी), सैफ अली खान (महावत) एवं कुलराज सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि वन्य जीव प्रतिपालक श्रीमती आलोकी लापता हैं। पाँच कर्मचारी कमशः हिमांशु गोसाई (चालक), डॉ राकेश नौटियाल (पशु चिकित्सक), अंकुश, अमित सेमवाल एवं अश्विन बिजू के घायल होने पर उपचारार्थ अस्पताल, ले जाया गया है। इस असामयिक घटना पर मंत्री ने गहरा दुःख व्यक्त कर मृत विभागीय कार्मिकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मंत्री ने कहा है कि विभाग ने मेहनती एवं प्रतिभावान कर्मियों को खो दिया है।

New-Doc-01-08-2024-21.08

इस घटना की विस्तृत जाँच के आदेश दे दिये गये हैं। लापता विभागीय कार्मिक की सघन तलाश करने के साथ ही घायल कर्मियों को बेहतर एवं त्वरित चिकित्सा-उपचार दिलाया जाना सुनिश्चित करने की मंत्री द्वारा से अपेक्षा की गई है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *