अविकल उत्तराखंड
नरेन्द्रनगर। भारत सरकार की जनगणना 2027 के प्रथम चरण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कार्य में नरेंद्र नगर महाविद्यालय के कार्मिक मुनेंद्र कुमार को नगर पालिका परिषद ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया ।
मुनेंद्र ने निर्धारित समय से पूर्व भवन गणना का कार्य उत्कृष्ट रूप से पूर्ण किया है। जिसके लिए नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी ने उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया है।
मुनेंद्र को कर्तव्यनिष्ठता के लिए सम्मानित किए जाने पर कॉलेज प्राचार्य एवं स्टाफ क्लब में उन्हें बधाई दी है।



