नीलम अग्रवाल स्मृति ट्रस्ट लगाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। स्वर्गीय नीलम अग्रवाल की स्मृति में स्थापित नीलम अग्रवाल स्मृति ट्रस्ट ने समाजसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए वर्ष में चार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया है।
ट्रस्ट के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए सहायता भी प्रदान की जाएगी।

रविवार को कैंट रोड स्थित अग्रवाल परिसर में ट्रस्ट के तीसरे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में सैकड़ों लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और निःशुल्क दवाओं का लाभ उठाया।

इस अवसर पर सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि समाज में निस्वार्थ सेवा करने वाली संस्थाओं की आवश्यकता है। गरीब, वंचित और बीमार लोगों की सेवा ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने ट्रस्ट की इस पहल की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी बताया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने बताया कि पहला स्वास्थ्य शिविर 3 जनवरी को, दूसरा 26 मई को, तीसरा 22 जून को आयोजित किया गया है। चौथा शिविर 20 जुलाई को स्वर्गीय नीलम अग्रवाल की पुण्यतिथि पर आयोजित होगा। आवश्यकता पड़ने पर अन्य अवसरों पर भी निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।

कार्यक्रम में मेयर सौरभ थपलियाल, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा सहित अनेक सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *