प्रेम बहुखंडी चिन्हित राज्य आंदोलनकारी समिति के मुख्य प्रवक्ता नियुक्त

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य निर्माण आंदोलनकारी प्रेम बहुखंडी को चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति का केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रेम बहुखंडी राज्य आंदोलन में काफी समय तक जेल रहे थे। वे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से पीचडी हैं और लंबे समय तक कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के भाषण लेखक के रूप में भी जाने जाते रहे हैं।

बहुमुखी प्रतिभा के धनी प्रेम बहुखंडी पिछले कई वर्षों में कांग्रेस के जो घोषणा पत्र आए हैं उनमें उनकी प्रमुख भूमिका रही है। राज्य के कई ज्वलंत सवालों को उठाने के लिए भी वह जाने जाते रहे हैं।

पर्यावरण और शिक्षण उनका प्रमुख विषय रहा है ।
धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रेम बहुखंडी के समिति के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता बनने से समिति के क्रियाकलापों को और राज्य आंदोलनकारियों की आवाज को नया बल मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *