अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने राज्य में प्रस्तावित सभी रेल परियोजनाओं की स्थिति पर अपडेट देने और वर्तमान में संचालित रेल परियोजनाओं में आ रही बाधाओं व समस्याओं पर बिंदुवार रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने देहरादून सहित सभी रेलवे स्टेशनों के अपग्रेडेशन की स्थिति स्पष्ट करने को भी कहा। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने रेल मंत्रालय, आरवीएनएल सहित अन्य संबंधित संस्थाओं से प्रभावी समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ना, औद्योगिक, आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देना, विश्व प्रसिद्ध धामों और तीर्थ स्थलों तक श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करना और सामरिक दृष्टि से रेलवे का विस्तार करना राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

प्रस्तावित और संचालित रेल परियोजनाओं की स्थिति
परिवहन विभाग ने जानकारी दी कि राज्य में कुल पांच रेल परियोजनाएं हैं, जिनमें तीन प्रस्तावित हैं और दो वर्तमान में संचालित हो रही हैं।
गंगोत्री-यमुनोत्री रेल परियोजना: कुल दूरी 121.76 किमी, 10 स्टेशन। सर्वेक्षण कार्य पूरा, डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजी गई, अनुमोदन प्रतीक्षित।
टनकपुर-बागेश्वर रेल परियोजना: कुल दूरी 170.70 किमी, 12 स्टेशन। सर्वेक्षण कार्य पूरा, डीपीआर रेलवे बोर्ड को भेजी गई, अनुमोदन प्रतीक्षित।
देहरादून-सहारनपुर रेल परियोजना: कुल दूरी 92.60 किमी, 8 स्टेशन। सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर।
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना: वर्तमान में निर्माणाधीन।
एक अन्य संचालित परियोजना भी प्रगति पर है।
इस बैठक में सचिव परिवहन, अपर सचिव परिवहन, सचिव एमडीडीए सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
Total Hits/users- 30,52,000
TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245