रामपाल सिंह ने संभाला बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष का कार्यभार

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता : रामपाल सिंह

अविकल उतराखंड

देहरादून। बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने शनिवार को समिति कार्यालय में अपना कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद रामपाल सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा उन्हें सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसके लिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू हों।
उन्होंने अधिकारियों को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट नियमित रूप से प्राप्त करने और समीक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। उनका कहना था कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी से ही आम जनता तक उनका वास्तविक लाभ पहुंचाया जा सकता है।
कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम के दौरान बीस सूत्री कार्यक्रम एवं कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, रुद्रपुर के महापौर विकास शर्मा, निदेशक सुशील कुमार, संयुक्त निदेशक टी.एस. अन्ना सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *