चमोली जिले में छात्र-छात्रा का शव मिलने से सनसनी

मौत की वजह स्पष्ट नहीं

अविकल उत्तराखंड

चमोली। विकासखंड के रामणी गांव में मंगलवार सुबह मेला मैदान स्थित मंच पर छात्र और छात्रा के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों की पहचान गांव निवासी सुनील और रिया के रूप में हुई है।

सुनील कक्षा 12 और रिया कक्षा 11 की छात्रा थी। दोनों के शव एक साथ मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

ग्रामीणों के अनुसार, सुबह मेला मैदान के मंच पर दोनों के शव दिखाई दिए। इसके बाद ग्राम प्रधान और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नंदानगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।

हत्या या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। गांव में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी मौत के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक ही गांव के दो स्कूली छात्रों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से रामणी गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *