देखें वीडियो
बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन का फैसला
ऑनलाइन कक्षाएं जारी रखने के निर्देश
अविकल उत्तराखंड
चमोली। नारायणबगड़ क्षेत्र में आक्रामक आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए तीन दिन तक स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के सरकारी, अर्द्धसरकारी और निजी विद्यालयों में अस्थायी अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नारायणबगड़ बाजार और आसपास के इलाकों में लगातार आक्रामक कुत्तों की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया है। कुत्तों के हमलों की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक भी चिंतित हैं।
स्थिति को देखते हुए वन विभाग की टीम ने भी अभियान तेज कर दिया है। नारायणबगड़ बाजार और संवेदनशील इलाकों में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से संबंधित विभागों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और कुत्तों के आतंक पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता बच्चों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा है। स्थिति सामान्य होने तक संवेदनशील इलाकों में निगरानी और



