विकासखंड एकेश्वर में संस्कृत प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। उत्तराखंड संस्कृत संस्थान हरिद्वार की पहल पर एकेश्वर ब्लाक की खंडस्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता के पहले दिन कनिष्ठ वर्ग में संस्कृत नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृत भाषण और श्लोकोच्चारण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर संस्कृत भाषा के प्रति अपनी रुचि और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बुधवार को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांवखाल में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख ऐकेश्वर पंकज बिष्ट, खंड शिक्षाधिकारी डा. गुंजन अमरोही और जनपद संयोजक रोशन गौड़ ने किया। वक्ताओं ने संस्कृत को भारतीय संस्कृति और परंपरा की महत्वपूर्ण धरोहर बताते हुए विद्यार्थियों से संस्कृत भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया। इस मौके पर खंड संयोजक गणेश प्रसाद पसबोला ने बताया कि संस्कृत नाटक में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिमारखाल ने प्रथम और राजकीय इंटर कॉलेज कुलासू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। समूहगान में राजकीय इंटर कॉलेज कमलपुर प्रथम और इंटर कॉलेज सुरखेत द्वितीय रहा। समूह नृत्य में संस्कृत विद्यालय चैधार ने प्रथम तथा राजकीय इंटर कॉलेज कमलपुर ने द्वितीय स्थान हासिल किया।

संस्कृत वाद-विवाद प्रतियोगिता में संस्कृत विद्यालय चैधार प्रथम और इंदिरापुरी द्वितीय स्थान पर रहा। आशुभाषण में संस्कृत विद्यालय चैधार ने प्रथम, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिमारखाल ने द्वितीय और राजकीय इंटर कॉलेज मैंदाड़ी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में सुरखेत प्रथम, चैधार द्वितीय और रिंगवाड़ी तृतीय स्थान पर रहे।

द्वितीय दिवस वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिता का उदघाटन नगर पंचायत सतपुली के अध्यक्ष जितेंद्र चौहान व क्षेत्र पंचायत सदस्या सीमा सजवाण ने दीप प्रज्वलित कर किया संस्कृत नाटक में जनता इंटर कॉलेज कमलपुर, संस्कृत विद्यालय चैधार,अटल उत्कृष्ट रा इ का नौगांवखाल प्रथम, द्वितीय व तृतीय समूह गान में ज इ का कमलपुर,रा इ का रीठाखाल, अटल उत्कृष्ट रा इ का श्रीकोटखाल समूह नृत्य में अ उ रा इ का नौगांवखाल, अ उ रा इ का श्रीकोटखाल, रा इ का बग्याली क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहें वाद -विवाद प्रतियोगिता में सुरेंद्र लखेडा व सुजल बड़ोला प्रथम,अंशिका व सागर सकलानी जनता इंटर कॉलेज इंदिरापुरी ने द्वितीय, साक्षी पोखरियाल व नेहा रावत जनता इंटर कॉलेज कमलपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया आशुभाषण में आयुष मालकोटी संस्कृत विद्यालय चैधार ने प्रथम, सागर सकलानी जनता इंटर कॉलेज इंदिरापुरी ने द्वितीय जबकि संस्कृत श्लोकोचारण में अस्मिता जनता इंटर कॉलेज सुरखेत ने प्रथम व आयुष मालकोटी संस्कृत विद्यालय चैधार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल, शील्ड व नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर खंड संयोजक गणेश पसबोला, खंड शिक्षा अधिकारी डॉ गुंजन अमरोही, ज़िला संयोजक रोशन गौड़, विमल किशोर बिडालिया,मंगल भूषण सारंग, मनोज गुसांईं, संजय कुमार, लीला रौथाण प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह रौतेला, यतेंद्र धस्माना, राकेश पोखरियाल, अजय घनशाला मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन रोशन गौड़ व विमल किशोर विड़ालिया ने संयुक्त रूप से किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *