कार खाई में गिरी, एक की मौत

अविकल उत्तराखंड/ चमोली। देर रात जोशीमठ के सलूड़ में एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार पांच लोगों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो रखे है। इन घायलों में से दो की स्थिति सामान्य बतायी जा रही है, जबकि दो लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

कोतवाली जोशीमठ ने हादसे की जानकरी SDRF को दी और बताया कि, जोशीमठ से 2 किलोमीटर की दूरी पर एक आल्टो कार खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। उक्त सूचना पर जोशीमठ से HC महेश ऐठानी के साथ रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
 

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाते हुए रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक दुर्गम परिस्थितियों के बीच 2 घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया गया, जबकि एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गयी थी। जिसके शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया। इसके अतिरिक्त 2 लोग सामान्य घायल थे, जो स्वयं ही बाहर आ गए थे।

घायलों का विवरण:- 1. सोभन चौहान पुत्र पूरण सिंह चौहान, 26 वर्ष,2. संदीप चौहान पुत्र धर्म सिंह चौहान, 30 वर्ष3. सौरभ चौहान पुत्र भरत सिंह, 20 वर्ष (सामान्य घायल)4. किशोर चौहान पुत्र वीरेंद्र सिंह चौहान, 28 वर्ष (सामान्य घायल)

मृतक का विवरण:- शरण सिंह चौहान पुत्र माधो सिंहउपरोक्त सभी ग्राम- सलूड़, डूंगा जोशीमठ, चमोली के निवासी है।

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *