2–3 माह में स्थायी पुल पूरा करने का लक्ष्य
वैली ब्रिज से जल्द राहत
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी रोड स्थित शिव मंदिर के पास निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि आमजन और पर्यटकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि देहरादून-मसूरी मार्ग प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए दोनों ओर से वैली ब्रिज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूर्ण कर संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही स्थायी पुल का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर जारी है और इसे आगामी 2 से 3 माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशभर में सड़कों और पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। विभिन्न क्षेत्रों में कई परियोजनाएं तेजी से क्रियान्वित की जा रही हैं, जिससे दूरस्थ और दुर्गम इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।
मुख्यमंत्री ने आगामी चारधाम यात्रा और आदि कैलास यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को आवश्यक अवसंरचनात्मक कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों को कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग और प्रगति की सतत समीक्षा

