राज्य स्वराज पार्टी का शुभारंभ,हीरा’ चुनाव चिह्न लॉन्च
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सभी पदाधिकारी और सदस्य राज्य स्वराज पार्टी में शामिल
उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सभी सदस्यों ने ग्रहण की पार्टी की सदस्यता
जनहित और जनभागीदारी को प्राथमिकता देने का संकल्प
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में नए विकल्प के रूप में राज्य स्वराज पार्टी का शुभारंभ किया गया।
गुरुवार को उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता ‘नए विकल्प का संकल्प’ में पार्टी की शुरुआत के साथ उसके चुनाव चिह्न ‘हीरा’ को भी लॉन्च किया गया।
पार्टी ने प्रदेश के विकास, जनहित और जनभागीदारी से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
प्रेस वार्ता में राज्य स्वराज पार्टी के संस्थापक सदस्य देवेश्वर भट्ट, अध्यक्ष भरत रावत, महासचिव राजेंद्र भट्ट, कोषाध्यक्ष चित्रपाल सजवान और प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी समीर सजवान उपस्थित रहे।
मोर्चा के सभी सदस्यों ने ग्रहण की सदस्यता
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण उत्तराखंड स्वाभिमान मोर्चा के सभी सदस्यों और पदाधिकारियों का राज्य स्वराज पार्टी में शामिल होना रहा। इस सामूहिक निर्णय के साथ सदस्यों ने नए राजनीतिक विकल्प को मजबूत करने और पार्टी के साथ मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।
पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में अमित अग्रवाल, मनीष राणा, पवन होंडा, संजू चमोला, विपिन पपोला, निधि पपोला, कमल, अमित क्षेत्री, पूर्व सैनिक सतेंद्र कुमार, पूर्व सैनिक घनश्याम, आशीष, गौरव, दिव्यांश असवाल, संदीप, अहसान, शुभम गौड़, दिव्यांश बिष्ट, जगत, संजय शर्मा, नैतिक, तेजस, अमित श्रीवास्तव, ललित श्रीवास्तव, पिंकू, राजेश, देवेंद्र बिष्ट, सुमित अग्रवाल, बलदेव भंडारी और हरदेव पंवार शामिल रहे।
जनहित और विकास को प्राथमिकता देने का संकल्प
राज्य स्वराज पार्टी के शुभारंभ और ‘हीरा’ चुनाव चिह्न के लॉन्च को प्रदेश की राजनीति में नए विकल्प की शुरुआत के रूप में प्रस्तुत किया गया। पार्टी ने उत्तराखंड के स्वाभिमान, विकास और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता जताई।
प्रेस वार्ता में कहा गया कि नए संकल्प और नए विकल्प के साथ उत्तराखंड के बेहतर भविष्य के लिए काम किया जाएगा। मोर्चा के सदस्यों और पदाधिकारियों के पार्टी में शामिल होने को संगठनात्मक एकजुटता तथा नए राजनीतिक सफर की शुरुआत बताया गया।




