अविकल उत्तराखंड
देहरादून। प्रकृति, जीवन और संस्कृति का आधार है। लोकपर्व हरेला हमें अपने मूल अर्थात प्रकृति से जुड़ने की प्रेरणा देता है।
यह विचार उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डिफेंस कॉलोनी प्रबंधन समिति द्वारा ‘हरेला पर्व’ पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में व्यक्त किए।
इस अवसर पर प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा शशि चौधरी, उपाध्यक्ष- कर्नल वी० एस० पंवार, सचिव- कर्नल आर एस खत्री , समिति सदस्य सुमित्रा राणा तथा आईपी एस – कार्की, जनरल असवाल एवं डिफेन्स कॉलोनी के प्रबुद्धजन पौधारोपण कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे।



