अविकल उत्तराखंड
नरेन्द्रनगर। महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) द्वारा आज आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में प्रवेश संख्या बढ़ाने, गुणवत्तापूर्ण विद्यार्थियों को आकर्षित करने तथा संस्थान की शैक्षणिक छवि को और सुदृढ़ करने के विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो० प्रणिता नंद ने अपने संबोधन में कहा कि, “ नवीन सत्र के लिए छात्र पंजीकरण शुरू हो चुके है और छात्र ukadmission.samarth.edu.in पर 30 मई तक रजिस्ट्रेशन कर सकते है”। उन्होंने यह भी जोड़ा कि महाविद्यालय का संयुक्त प्रयास हो कि ज़्यादा से ज़्यादा छात्र महाविद्यालय में प्रवेषित हों ।
IQAC समन्वयक डॉ सृचना सचदेवा ने कहा कि, “ आगामी सत्र में महाविद्यालय में ज़्यादा प्रवेश हों इसके लिए महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों को मिल कर प्रयास करना है और रणनीति बनाना आवश्यक है। प्रवेश हेतु विद्यार्थियों और अभिभावकों को महाविद्यालय की उपलब्धियों एवं सुविधाओं की स्पष्ट जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है।”
कार्यक्रम में IQAC सदस्य डॉ. देवेंद्र कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, “प्रवेश बढ़ाने के लिए हमें स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाने के साथ-साथ सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों का प्रभावी उपयोग करना चाहिए।
इस अवसर पर आई क्यू ए सी सदस्य डॉ सुधा रानी, डॉ हिमांशु जोशी, डॉ सोनी तिलारा, डॉ ज्योति शैली एवं सभी प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

