देहरादून, चमोली और चंपावत में फेरबदल, तत्काल कार्यभार ग्रहण के निर्देश
अविकल उत्तराखंड
देहरादून। उत्तराखंड शासन के सूचना एवं लोक संपर्क विभाग में प्रशासनिक स्तर पर तबादले किए गए हैं। जारी कार्यालय आदेश के अनुसार सहायक निदेशक, सूचना अधिकारी एवं जिला सूचना अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
आदेश के तहत सहायक निदेशक बदी चंद को जिला सूचना कार्यालय देहरादून से सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून में तैनात किया गया है। वहीं, जिला सूचना अधिकारी धीरज कार्की को चंपावत से चमोली तथा अनूज कुमार को चमोली से चंपावत स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा सूचना अधिकारी प्रियंका जोशी को सूचना निदेशालय (मुख्यालय) देहरादून से जिला सूचना कार्यालय देहरादून में तैनाती दी गई है।
निर्देश दिए गए हैं कि सभी अधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। साथ ही, कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व किसी भी प्रकार का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। संबंधित कर्मियों को नियमानुसार स्थानांतरण यात्रा भत्ता देय होगा।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

