केदारनाथ पैदल मार्ग में फंसे हजारों तीर्थयात्रियों को निकाला

देखें वीडियो

चीड़वासा में लैंडस्लाइड से क्षतिग्रस्त मार्ग पर SDRF का रेस्क्यू अभियान

अविकल उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर चीड़वासा हेलीपैड के पास भूस्खलन से मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को कड़ी मेहनत के बाद निकाला गया। रविवार को भारी बारिश में पत्थर गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गयी थी।

रविवार को एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से यात्रियों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी। सूचना मिलते ही सेनानायक SDRF अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर सोनप्रयाग स्थित SDRF पोस्ट से सब इंस्पेक्टर आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

SDRF ने पुलिस, DDRF और स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर क्षतिग्रस्त मार्ग से यात्रियों को सुरक्षित पार कराने का अभियान चलाया। विषम और जोखिमपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद जवानों ने लगातार यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की। अभियान के दौरान अब तक 6500 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है। इसके अलावा करीब 600 से 700 घोड़े-खच्चरों को भी सुरक्षित मार्ग से पार कराया गया।

SDRF के जवान दुर्गम परिस्थितियों में लगातार मौके पर तैनात हैं और यात्रियों की आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए राहत एवं बचाव कार्य जारी रखे हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, मार्ग से आवाजाही के दौरान सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *