बालावाला में 28 लाख की लागत से बनेंगी दो आंतरिक सड़कें

विधायक बृजभूषण गैरोला ने किया निर्माण कार्यों का शिलान्यास

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के बालावाला में दो आंतरिक सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। विधायक बृजभूषण गैरोला ने शुक्रवार को केदारनाथ कॉलोनी और बालाजी एनक्लेव में प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया। दोनों सड़कों के निर्माण पर कुल 28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

केदारनाथ कॉलोनी में करीब 10 लाख रुपये और बालाजी एनक्लेव में 18 लाख रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी। इन सड़कों के निर्माण से दोनों कॉलोनियों का मुख्य मार्ग से संपर्क बेहतर होगा। साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।

शिलान्यास कार्यक्रम में वार्ड 99 नकरौंदा के पार्षद राहुल कुमार, पूर्व प्रधान राहुल पंवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सौरभ नौडियाल, विक्रम सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह मल्ल, अनिल गैरोला, लक्ष्मी देवी, सुधा गैरोला, काजल देवी, गुरजीत सिंह, बाली, नरेंद्र कुमार, बमौला और बख्तावर सिंह सहित क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *