UPES की शोधार्थी प्रियंका उनियाल को फ्रांस में मिला प्रतिष्ठित GA Synergy Award-2026

अविकल उत्तराखंड

देहरादून। UPES की शोधार्थी सुश्री प्रियंका उनियाल को उनके शोध कार्य के लिए फ्रांस के रेंस (Reims) में प्रतिष्ठित GA Synergy Award-2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान Society for Medicinal Plant and Natural Product Research (GA) द्वारा प्रदान किया गया है। उनके शोध कार्य को प्राकृतिक उत्पादों की चिकित्सीय क्षमता और विभिन्न जैवसक्रिय घटकों के synergistic effects के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान के लिए चुना गया।

प्रियंका उनियाल UPES के Pharmaceutical Sciences में पीएच.डी. शोध कर रही हैं, जिसमें प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त फ्लेवोनॉयड्स के कैंसररोधी प्रभाव तथा उन्हें आधुनिक दवा-वितरण प्रणालियों के माध्यम से अधिक प्रभावी बनाने पर कार्य किया जा रहा है। GA Synergy Award-2026 के साथ उन्हें 1,000 यूरो की पुरस्कार राशि भी प्रदान की गई। यह उपलब्धि न केवल प्रियंका उनियाल के शोध कार्य की अंतरराष्ट्रीय पहचान को दर्शाती है, बल्कि UPES के फार्मास्युटिकल एवं प्राकृतिक उत्पाद अनुसंधान को भी वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *