दुखद- उत्तरकाशी में दो शिक्षक व हरिद्वार में तीन महिलाएं गंगा में डूबे

हरियाणा से हरिद्वार घूमने आयी थी तीनों महिलाएं

डुण्डा में कार भागीरथी में समाई, दो शिक्षकों के नदी में डूबने की आशंका

अविकल उत्त्तराखण्ड

हरिद्वार/उत्तरकाशी। हरियाणा से हरिद्वार घूमने आए तीन महिलाएं गंगा में डूब गई। तीनों का कुछ पता नही चल सका। उधर,उत्तरकाशी के डुण्डा तहसील के अंतर्गत देवीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी नफी में समा गई। कार में दो शिक्षक सवार थे। दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।


मिली जंकरुई के मुताबिक बुद्धिलाल 39 पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा, बलड़ियाना, टिहरी गढ़वाल और बिजेंद्र जोशी 40 पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल, ग्राम मांजफ में रिश्तेदारी में आये थे। रविवार को कार से वापस टिहरी जा रहे थे। देवीधार के पास कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था। दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और राजस्व टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।

उत्तराखंड घूमने आई हरियाणा की तीन महिलाएं गंगा में बहीं


रायवाला। हरिपुरकलां में गीता कुटीर घाट पर स्नान करते समय तीन महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने तीनों की खोजबीन में जुटी हं।
पुलिस के अनुसार कुसुम (36) पत्नी राजेश निवासी ग्राम खानपुरकलां, सीमा (34) पत्नी नरेंद्र निवासी ग्राम पादची थाना गन्नौर और नेहा (24) पुत्री सतवीर ग्राम गढ़ी केसरी तहसील गन्नौर सभी निवासी सोनीपत(हरियाणा) परिजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई थी। रात को वह हरिपुरकलां में एक आश्रम में रुकी हुईं थी।


रविवार तड़के तीनों गीता कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही नदी में उतरी, पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गईं। रायवाला और एसडीआरएफ खोजबीन में जुटी हैं, लेकिन अभी तक तीनों का कोई पता नहीं चल सका है।

Pls clik

संकट- ग्रेड पे पर पुलिसकर्मियों के परिजन आज घेरेंगे मुख्यमंत्री आवास !

एवलांच की चपेट में आये नौसेना के चार पर्वतारोहियों के शव बरामद

आईएएस राधिका झा लंबी छुट्टी पर, जावलकर से क्यों हटा सूचना विभाग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *