दुखद- बागेश्वर जिले में कार खाई में गिरी, चार की मौत

कार खाई में गिरी, तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत


SDRF ने चलाया सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, घायलों और शवों को खाई से बाहर निकाला

अविकल उत्तराखण्ड

बागेश्वर। जिले के रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन के खाई में गिरने से तीन महिलाओं समेत चार की मौत हो गयी। वाहन में 6 व्यक्ति सवार थे। जिनमे से एक महिला व बच्ची को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया।

आज जनपद नियंत्रण कक्ष बागेश्वर से एसडीआरएफ को सूचना प्राप्त हुई की रमाडी नामक स्थान के पास एक वाहन खाई में गिर गया है। सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल HCटीका सिंह कार्की के नेतृत्व में घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरी वैगनआर कार(UA 04 E 4727) से 01 पुरुष व 03 महिलाओं के शव को निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-

1) दरपान सिंह S/O दान सिंह – उम्र 60 वर्ष ,ग्राम बिन्दुखत्ता

2) लाली देवी w/0 खुशाल सिंह उम्र – 55 वर्ष , ग्राम – चेटानगड

3) गोपुनी देवी w/O गोपाल सिंह उम्र- 62 वर्ष , ग्राम – चेटानगढ़

4) आनुली देवी w/O पान सिंह उम्र 50वर्ष, ग्राम- भनार

घायलों का विवरण:-

(5) ज्योति Dlo गंगा सिंह उम्र – 4 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

(6) पुष्पा देवी w/o बलवत सिंह उम्र 32 वर्ष (घायल) ग्राम – चेटानगढ़

Total Hits/users- 30,52,000

TOTAL PAGEVIEWS- 79,15,245

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *