दून में नये विधानभवन का विरोध शुरू, धरने पर बैठी कई शख्सियत

पुलिस -प्रशासन ने टेंट उखाड़ने की कोशिश की

उत्तराखंड की नयी नवेली ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण-गैरसैंण में झंडारोहण व 76 करोड़ की विकास योजनाओं के ऐलान के ठीक अगले दिन ही अस्थायी राजधानी देहरादून में असंतोष के स्वर फूट पड़े। रायपुर में नये विधानभवन के निर्माण के विरोध में यह गुस्सा फूटा है। पुलिस प्रशासन द्वारा टेंट उखाड़ने की कोशिश की गई परंतु पूर्व सेनिक शांति पूर्वक अपनी बात रखने के लिये डटे हुए हैं ।

देहरादून में प्रस्तावित विधान सभा रायपुर के विरोध में उत्तराखंड पूर्व सेनिक अर्धसैनिक संयुक्त संगठन ने राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय स्टेडियम के सामने तम्बू गाड़ दिया है।


लेफ्टिनेंट जनरल गम्भीर सिंह नेगी,ब्रिगेडियर विनोद पस्बोला,पूर्व IAS सुरेन्द्र सिंह पान्गती,प्रकाश थपलियाल,सुरेन्द्र नौटियाल,कमला पंत,निर्मला बिष्ट,सुरेन्द्र सजवान आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *